गोपालगंज

गोपालगंज में घर लौट रहे पोता की सड़क दुर्घटना में मौत, बाइक सवार दादा गंभीर रूप से जख्मी

गोपालगंज: यूपी के कुशीनगर से एक तिलक समरोह में शामिल होकर घर लौट रहे पोता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार उसके दादा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना एनएच 28 पर नगर थाना के अरार मोड़ की है। घटना की मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया।

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार बरौली थाना के बघेजी गांव निवासी ओमप्रकाश पाण्डेय के पुत्र सोनू कुमार अपने चचेरे दादा दुर्गा पाण्डेय के साथ उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के तरया सुजान थाना के हबीब नगर एक रिश्तेदार के घर तिलक समारोह में शामिल होने गया था। रात में कार्यक्रम के बाद वह सुबह लगभग 5 बजे भोर में घर लौट रहा था। अभी वह नगर थाना के अरार मोड़ के समीप पहुंचा ही था कि तभी पीछे से आ रहा कोई अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिसके बाद उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनों को सदर अस्पताल लाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही सोनू की मौत रास्तें में ही हो गई। जबकि गंभीर रूप से जख्मी दादा को सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिंताजनक हालत में डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां अभी भी उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया है। मृतक के पिता ओमप्रकाश पाण्डेय ने अज्ञात वाहन और चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मृतक के वाहन को जब्त कर लिया है ।जबकि पुलिस ने ठोकर मारने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है।

बता दे की माँ कल्पना देवी और पिता ओमप्रकाश पाण्डेय का एकलौता पुत्र सोनू था। वही एक मात्र पुत्री पूजा जिसकी शादी पिछले वर्ष पूर्वी चंपारण के चनपटिया में हुई थी। मौत की खबर सुनते ही माँ बदहवास हो गई। उनके चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!