गोपालगंज

गोपालगंज में डायरिया से 7 लोग आक्रान्त, 2 बच्चे भी शामिल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

गोपालगंज में डायरिया से 7 लोग आक्रांत है। सभी डायरिया पीड़ितों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमे दो बच्चे और महिलाये भी शामिल है। बताया जाता है की सभी डायरिया पीड़ित जादोपुर थाना के बलहा गाँव के और नगर थाना के हजियापुर और हनुमानगढ़ी के शामिल है।

जानकारी के मुताबिक जादोपुर के बलहा और जादोपुर बाजार में पहला मामला डायरिया का आया। जहा फ़ूड पोइजनिंग की वजह से 3 लोग बीमार हो गए। सभी बीमार लोगो को उलटी और लूज मोशन की शिकायत थी। स्थिति नाजुक होने पर सभी पीड़ित लोगो को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद नगर थाना के हनुमानगढ़ी और हजियापुर में मामला सामने आया। जहा डायरिया से 4 लोग बीमार हो गए। बीमार लोगो में बच्चे और महिलाये शामिल थी। यहाँ से भी सभी पीड़ित को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी सात बीमार पीड़ितों को सलाईन दिया जा रहा है।

बताया जाता है की ज्यादा गर्मी और बारात में खाना खाने की वजह से डायरिया का प्रकोप बढ़ा है। जिसकी चपेट में लोग आ रहे है। बहरहाल सभी बीमार लोगो की हालत अब खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!