गोपालगंज

गोपालगंज में सडक दुर्घटना में घायल पैक्स अध्यक्ष के भाई की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गोपालगंज के मीरगंज थाने के मटिहानी नैन गांव के समीप गुरुवार की शाम करीब सात बजे सड़क दुघर्टना में जख्मी हरपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के छोटे भाई संजीव सिंह की मौत इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई। जबकि पैक्स अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को हरपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रमोद सिंह अपने छोटे भाई संजीव कुमार सिंह के साथ अपनी कार पर सवार होकर मैरवा गए हुए थे। गुरुवार को ही देर शाम वे मैरवा से सिवान होते हुए वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी नैन गांव के समीप पहुंची, उनके कार के सामने अचानक एक साइकिल सवार आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में कार सड़क किनारे पुल के डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार पैक्स अध्यक्ष प्रमोद सिंह और उनके भाई संजीव कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थनीय लोगों ने दोनों भाइयों को इलाज के लिए मीरगंज स्थित के एक नीजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की चिताजनक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के क्रम में संजीव कुमार सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि पैक्स अध्यक्ष प्रमोद सिंह को इलाज के लिए पटना के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

संजीव कुमार सिंह की मौत की सूचना उनके पैतृक गांव कैथवलिया में पहुंचने के बाद घर पर चीख पुकार मच गई। शुक्रवार को पैक्स अध्यक्ष के भाई का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उनके शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक संजीव कुमार सिंह का शव उनके पैतृक गांव कैथवलिया पहुंचने के बाद गांव में कोहराम मचा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!