गोपालगंज

गोपालगंज: स्व विंध्याचल दुबे की मनी सातवीं पुण्यतिथि, लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पूर्वजों के प्रति आदर और सम्मान समाज में ख्याति दिलाता हैं। पूर्वजों के आशीर्वाद से घर परिवार में सुख समृद्धि और अमन कायम रहता है। आप अपने पूर्वजों का सम्मान नहीं करते है तो आपको शांति नहीं मिलने वाली है।

गोपालगंज में कुचायकोट प्रखंड के बंगरा में स्व विंध्याचल दुबे की सातवीं पुण्यतिथि के मौके पर जिले के प्रकांड विद्वान पं. कैलाशपति मिश्र ने कहा कि आप आज से संकल्प लेकर अपने माता-पिता की सेवा शुरू करें आपका जीवन बदलने लगेगा। स्व विंध्याचल दुबे के तैल्य चित्र पर सर्वप्रथम माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके पश्चात ज्योतिषविद डॉ विजय ओझा ने कहा कि स्व विंध्याचल दुबे रेलवे के अधिकारी पद पर रहते हुए समाज में ईमानदारी की एक मिशाल कायम की। रिटायर्ड होने के बाद समाज के लोगों को ईमानदारी के प्रति सजग करने की प्रेरणा देते रहे।

इस मौके पर पं दिनानाथ तिवारी, पं राधेश्याम तिवारी, पं विपीन बिहारी तिवारी, अंकू तिवारी, धर्मनाथ तिवारी, संतोष शुक्ला,रामानुज प्रसाद, पं राजेश पांडेय, पार्वती देवी, सरोज देवी, मंजू देवी, अजय दुबे, अनुराग कुमार अभय, अभिषेक कुमार, प्रणव कुमार, आशीष कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर लोगों को गीता की पुस्तक वितरित किया गया। उधर वाराणसी के अस्सी घाट पर स्व दुबे के परिजनों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर दीपदान किया गया। इस मौके पर पं अमित शास्त्री ने बताया स्वर्गीय दुबे के आदर्शों पर चलकर समाज सेवा के क्षेत्र में बहुत कुछ किया जा सकता है। इस मौके पर अनुराग कुमार, सत्यम मिश्रा, सत्य प्रकाश तिवारी, शुभम मिश्रा, शांतनु त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!