गोपालगंज

गोपालगंज में आदर्श मतदान केंद्र को दिया गया पिंक बूथ का नाम, महिलाओ के जिम्मे सभी कार्य

गोपालगंज में मतदान प्रतिशत बढे और लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में बढचढ कर हिस्सा ले इसके लिए जिले के सभी प्रखंडो में एक एक आदर्श मतदान केंद्र बनाये गए गए। ऐसा एक आदर्श मतदान केंद्र मांझागढ़ बाजार में बूथ संख्य 110 का निर्माण किया गया है। इसे पिंक बूथ का नाम दिया गया है।

दरअसल इस बूथ की पूरी जिम्मेदारी महिलाओ के जिम्मे है। यहाँ पीठासीन पदाधिकारी से लेकर हर जगह सिर्फ महिला कर्मिओ को तैनात किया गया है। यहाँ बूथ को आकर्षक पंडाल से सजाया गया है। जैसे किसी शादी समारोह में घर को आकर्षक और भव्य पंडाल से सजाया जाता है। वैसे ही इस बूथ को सजाया गया है। यहाँ आकर्षक रंगोली का निर्माण किया गया है। पिंक कलर से माधो हाई स्कूल की दीवारों को सजाया गया है। रंगोली के निर्माण से यहाँ वोट करने आये मतदाताओ को भी एक उत्सव जैसी फीलिंग्स का अहसास हो रहा है।

डीडीसी सज्जन आर ने बताया की जिले के सभी विधानसभा में ऐसे आदर्श मतदान केंद्र का निर्माण किया गया है। जिसे खुबसूरत तरीके से सजाया गया है। खासकर उन युवाओ के लिए एक अलग अहसास हो जो यहाँ पहली बार वोट करने आएंगे। उन्होंने कहा की धारा 144 के तहत मतदान केन्द्रों के आसपास किसी भी तरह के भीड़ और मजमा लगाने पर पाबन्दी लगायी गयी है। जिले शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान हो इसके लिए व्यापक तैयारी की गयी है।

वही पहली बार मतदान करने आई सोनी कुमारी ने बताया की वे पहली बार मतदान करने के बाद खुद को गर्वान्वित महसूस कर रही है। मन में एक अलग उत्साह है। वे देश की विकास और देश को तरक्की करने की सोच रखने वाले दल और व्यक्ति को अपना वोट कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!