गोपालगंज

गोपालगंज में भारी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, मतदाताओ के अन्दर चुनाव को लेकर काफी उत्साह

गोपालगंज में भी भारी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है। यहाँ मतदाताओ के अन्दर चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगो की लम्बी कतार सुबह 6 बजे से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओ की कतार देखने को मिली। हर देश के विकास के भागीदार बनना चाहता है। इसलिए लोग सुबह से ही अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए कतार में लग गए थे। जो युवा वोटर्स थे। उनके अन्दर गजब का उत्साह देखने को मिला।

यहाँ शहर के मानिकपुर बूथ पर एक युवा वोटर जो सुबह साढ़े 5 बजे ही मतदान केंद्र पर पहुच गयी और पहला वोट करने के लिए वे मतदान कर्मिओ के पहुचने से पहले ही कतार में लग गयी। युवा वोटर गीता कुमारी के मुताबिक वे देश का विकास करने वाली सरकार का गठन करना चाहती है। जो युवाओ की बात करे, जो बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानो की बता करे। गरीबी दूर करने की बात करे।

गोपालगंज में 18 लाख 38 हजार वोटर आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमे पुरुष वोटर्स की संख्या करीब साढ़े 19 लाख और महिला वोटर्स की संख्या करीब साढ़े 18 लाख है। यहाँ युवा वोटर्स की संख्या 24 हजार है। जो पहली बार मतदान करेंगे। युवा वोटर्स जब पहली बार मतदान करेंगे। उनके लिए ग्रीटिंग कार्ड की व्यवस्था की गयी है। जबकि गर्भवती महिला वोटर्स की संख्या 18 हजार 247 है। जबकि दिव्यांग वोटर 5945और बुजुर्ग वोटर्स की संख्या 3773 है।

गोपालगंज में मुख्य मुकाबला जदयू के डॉ अलोक कुमार सुमन और राजद के सुरेन्द्र राम के बीच में है। जबकि बसपा और अन्य दलों के प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है। सभी बूथों पर पारा मिलिट्री के जवानों की तैनाती की गयी है। जिले की सीमा को सील कर दी गयी है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। जिसमे सिर्फ महिलाये ही इस कंट्रोल रूम को संचालित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!