गोपालगंज

गोपालगंज के मोहम्मदपुर में मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित

एनडीए में सभी दल एक साथ पुरे मनोयोग से चुनाव लड़ रहे है। भाजपा, जदयू और लोजपा सभी दल पूरी मजबूती के साथ एकजुट होकर काम कर रहे है और सभी लोगो का एक ही लक्ष्य है सभी दल एक बार फिर केंद्र में नरेंद्र भाई मोदी को दोबारा पीएम बनाने के लिए प्रयास कर रहे है। ताकि देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता जाए। ये बाते बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने गोपालगंज में कही। वे आज सोमवार को बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मदपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा की जदयू के प्रत्याशी डॉ अलोक कुमार सुमन को तीर छाप पर वोट देकर भारी मतों से जिताए।

भीषण गर्मी के बावजूद भारी संख्या में भीड़ सीएम नीतीश कुमार के भाषण को सुनने के लिए मैदान में डटी रही। सीएम का हेलीकाप्टर जैसे ही गोविन्ददास हाई स्कूल के मैदान में उतरा वैसे से मंच पर बैठे सभी नेता धूल से भर गए। यहाँ निर्धारित समय से पहुचे सीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी को 5 वर्षो तक देश के पीएम बनकर काम करने का मौका मिला। उन्होंने देश की इज्जत बढाई। देश की प्रतिष्ठा बढ़ी। आतंकवाद के खिलाफ देश के विकास के लिए पीएम मोदी ने योजना बनाकर काम किया। केंद्र सरकार ने अलग अलग योजनाये बनाकर देश की गरीबी को दूर करने का प्रयास किया। बिहार के विकास की गति तेज हुई है। अकेले बिहार में सडक और पुल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 50 हजार करोड़ की स्वीकृति दिया। बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए पीएम मोदी ने काम किया। इसलिए जनता की फर्ज बनता है की उन्हें दोबारा पीएम बनाये। बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ है। महिलाओ का शसक्तीकरण किया गया। आज महिलाये हर क्षेत्र में आगे आई है। महिलाओ में जागरूकता आया है। वंचित तबका अब मुख्य धारा में आया है। हर तरफ विकास की गति तेज हुई है।

लालू राबड़ी पर बिना नाम लिए सीएम ने आरोप लगाया की उन्होंने 15 साल तक कोई काम नहीं किया। उन्होंने क्या किया किसी से छुपा नहीं है। आज वे अपनी करतूत की वजह से जेल में है और क्या क्या आरोप लगाते है। न्याय के साथ विकास यही बिहार के विकास का मूल मन्त्र है।
नीतीश ने कहा की वे हमेशा बिहार के विकास के बारे में सोचते है। हर पंचायत में इंटर कॉलेज खोले जायेंगे। बच्चियां पढ़ लिखकर आगे बढ़ेगी। हर घर नल का जल, स्वच्छ जल, खुले में शौच से मुक्ति ये पुरे देश में सरकार का लक्ष्य है और उसके हिसाब से काम चल रहा है। पति पत्नी के 15 साल के राज तक बिजली नहीं रही। अब लालटेन की जरुरत नहीं है। अब घर घर में बल्ब जलता है। हर किसान को बिजली का कनेक्शन मिलेगा।

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!