गोपालगंज

गोपालगंज में जमीनी विवाद में मारपीट, आधे दर्जन घायल, सभी घायल सदर अस्पताल में भर्ती

गोपालगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। इस खुनी संघर्ष में एक ही पक्ष के 6 लोग घायल हो गए है। जिसमे एक महिला भी शामिल है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों के सिर में चोट लगी है। घटना यादोपुर के बगहा गाँव की है।

बताया जाता है कि बगहा निवासी राजेंद्र महतो ने 30 साल पूर्व जमीन के कुछ टुकड़े का रजिस्ट्री करवाया था। इस जमीन पर वे आज ईण्ट गिराकर निर्माण कार्य शुरू करवा रहे थे। पीड़ित राजेन्द्र महतो के मुताबिक जैसे ही निर्माण कार्य शुरू हुआ था। वैसे ही पड़ोसिओ ने घर के सभी सदस्यों पर मिर्ची पाउडर छिड़कर उनके ऊपर लाठी डंडो और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बगहा निवासी राजेद्न महतो , 60 वर्षीय पवारी महतो, गणेश महतो और 25 वर्षीय सविता देवी सहित 6 लोग घायल हो गए है। सभी घायलों के सिर में चोटे है। जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बहरहाल इस मामले में पीड़ित परिजनों का फर्द बयान दर्ज किया जा रहा है। वही अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!