गोपालगंज

गोपालगंज में जमीन पर जबरन कब्जा का विरोध करने पर दो सगे भाइयों पर फरसा से हुआ हमला

गोपालगंज में जादोपुर थाना क्षेत्र के ख्वाजेपुर गांव में जमीन पर जबरन कब्जा का विरोध करने पर कुछ लोगों ने दो सगे भाइयों को लाठी- डंडा तथा फरसा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल भाइयों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि ख्चाजेपुर गांव निवासी मोतीलाल राम की जमीन पर पड़ोस के कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे थे। जिसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मोतीलाल राम के पुत्र कमलेश रात तथा मिथिलेश राम जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने लगे। जिसे दोनों पक्ष में विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान लाठी-डंडा तथा फरसा से हमला कर दोनों भाइयों के गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद परिजनों ने दोनों भाइयों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!