गोपालगंज

गोपालगंज जदयू के राज्यसभा सांसद आर सीपी सिंह, एनडीए की अहम् बैठक को किया संबोधित

आज तीसरे चरण का चुनाव है। अबतक बिहार में 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो चुका है। जिसमे 9 पर जदयू , 3 सीटों पर लोजपा और 2 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ा है। अभीतक जो रुझान है उसके मुताबिक एनडीए बिहार में सभी चौदह सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। ये बाते जदयू के राज्यसभा सांसद आर सीपी सिंह ने गोपालगंज में कही। वे आज गोपालगंज के एक होटल में एनडीए की अहम् बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में कार्यकर्ताओ को संबोधित कर उन्हें चुनाव प्रचार में तेजी लाने का निर्देश दिया।

एक सवाल के जवाब में आर सीपी सिंह ने कहा कि मधेपुरा में शरद यादव तीसरे नम्बर पर है। दुर्भाग्य है शरद जी तीसरे नम्बर पर है। वही पत्रकारों ने सवाल किया कि तेजस्वी यादव सरकार पर लालू यादव के साथ जेल में अमानवीय वयवहार करने और उन्हें नहीं मिलने का आरोप लगाया है। इस पर सांसद ने कहा कि एनडीए किसी के अस्वस्थ होने की कामना नहीं करता है। बल्कि कामना रहती है कि सभी लोग स्वस्थ रहे। लेकिन लालू जी जेल में हैं। वे भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है। वे घर में है नहीं। यह जेल प्रशासन की जिम्मेदारी है। न्यायलय के फैसलें के बाद जेल में है। कई कैदी जेल में बंद है। सभी का स्वस्थ का ख्याल रखना जेल प्रशासन की है। तेजस्वी की जानकारी बहुत कम है। जेल मैनुवल है। उसका अपना कानून है। लालू जी के सेंटिमेंट को भुनाकर वे फायदा लेना चाहता है। लेकिन यहाँ कोई समीकरण नहीं है। एनडीए को सभी जाति का समर्थन मिल रहा है।

पप्पू यादव के बयान पर पलटवार करते हुए आर सीपी सिंह ने कहा कि पिछले बार वे दोनों पप्पू और रंजीता दोनों सांसद है न। इसबार वे लोकसभा का मुंह भी नहीं देख पाएंगे। आर सी पी ने कहा की यहाँ एनडीए की बैठक में सभी तीनो दलों के नेताओ की बैठक की। बैठक में बूथस्तर के कार्यकर्ता को एकसाथ बैठा कर सम्मेलन होगा। संकल्प है की बूथ जीतो चुनाव जीतो. इसी तर्ज पर कार्य किया जायेगा।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!