गोपालगंज

गोपालगंज में एक आशा कार्यकर्ता के शरीर पर दो युवको ने फेंका एसिड, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज के उचकागांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से लौट रही एक आशा कार्यकर्ता के शरीर पर दो युवको ने एसिड फेंक दिया।जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने मामले की जांच कर बताया की मामला उसके मायके वालो से जमीन संबंधित विवाद को लेकर है।

मिली जानकारी केअनुसार हथुआ थाना क्षेत्र के भोजू खां के टोला निवासी जमसेद अंसारी की 32 वर्षीय पत्नी नसीमा खातुन हथुआ प्रखंड अंतर्गत कांधगोपी पंचायत में आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। शनिवार की सुबह वह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांधगोपी पंचायत भवन पर गई थी। वही कांधगोपी पंचायत भवन से स्कूटी से टीकाकरण अभियान में शामिल होने के लिए यादो पिपरा जा रही थी। जैसे ही वह कांधगोपी मध्य विद्यालय से जीन बाजार की तरफ बढ़ी तभी एक बाइक पर सवार हेलमेट पहने दो बदमाशों ने पीछे से आकर अचानक एसिड फेंक दिया। तेज़ाब का छीटा उसके स्कूटी के सीट और उसके जांघ पर पड़ा। जिससे वह झुलस गई। ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए उसे उचकागांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

थानाध्यक्ष ने बताया की उक्त आशा कार्यकर्ता का जमीन से सम्बन्धित विवाद अपने की मायके वालो से चल रहा है। जिसे फ़साने के लिए खुद महिला द्वारा यह किया हुआ प्रतीत होता है। पुलिस जांच में मामला प्रकाश में आया है कि जमीन विवाद को लेकर उसके भसुर से भी विवाद चलता है। बहरहाल एसिड अटैक के बाद वह खुद की स्कूटी चलाकर अस्पताल गई है ।एसिड सिर्फ स्कूटी के सीट और उसके जींस पैंट पर पड़ा है। उसके शरीर पर किसी तरह का जख्म नहीं है।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!