गोपालगंज

गोपालगंज में बेटी को ससुराल पहुचाने गए ससुर को मारा चाकू, 12 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज में फुलवरिया थाने के चमारीपट्टी गांव में शुक्रवार को एक दामाद ने अपने ही ससुर को चाकू घोंप कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। साथ ही अपने साले को भी लाठी-डंडा से हमला कर घायल कर दिया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि फुलवरिया गांव निवासी प्रभुदयाल साह की पुत्री दीपिका कुमारी की शादी पिछले तीन वर्ष पूर्व चमारीपट्टी गांव निवासी हरेराम गुप्ता के पुत्र अनूप कुमार गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान कई बार गांव के लोगों ने पंचायत करायी। फिर भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसी बीच दीपिका के पति अनूप कुमार गुप्ता ने गोपालगंज कोर्ट में तलाक का मुकदमा दायर किया था। शुक्रवार को गोपालगंज कोर्ट से वापस लौटने के बाद विवाहिता के पिता प्रभुदयाल साह अपनी बेटी दीपिका को उसके ससुराल चमारीपट्टी छोड़ने के लिए गए थे। जहां उनके साथ उनका लड़का व शिक्षक संजीव कुमार गुप्ता भी साथ गया था। इस दौरान करीब 12 लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें विवाहिता का भाई संजीव कुमार गुप्ता भी घायल हो गया। इस क्रम में उसके पॉकेट से ₹10 हजार रुपए व गले से सोने की चेन निकाल ली गई। वहीं दीपिका को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल फुलवरिया में भर्ती कराया गया। लेकिन विवाहिता के पिता की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज के लिए रेफर कर दिया। घायल दीपिका के पिता ने मामले में विवाहिता के पति अनूप कुमार गुप्ता सहित 12 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!