गोपालगंज

गोपालगंज शहर में चला सघन वाहन जांच अभियान, कई चौक चौराहे पर किया गया वाहनों की जांच

गोपालगंज नगर थाने की पुलिस ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर गुरुवार को सघन वाहन जांच का अभियान चलाया। वाहन जांच अभियान के दौरान हड़कंप की स्थित बनी रही। अभियान के दौरान पुलिस ने कई वाहनों को जब्त कर उनसे जुर्माना राशि की वसूली की।

बताया जाता है की नगर थाने की पुलिस ने गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर वाहनों की जांच का अभियान प्रारंभ किया। चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों ने आने-जाने वाले तमाम वाहनों की जांच की। जांच पड़ताल के दौरान मौके पर मौजूद दंडाधिकारी ने कई वाहन चालकों के कागजात की जांच की। इसके बाद पुलिस ने शहर के अंबेडकर चौक तथा बंजारी चौक सहित कई इलाकों में भी वाहनों की जांच पड़ताल की। इस दौरान कई बाइक को पर्याप्त कागजात के अभाव में जब्त कर उनसे जुर्माना राशि की वसूली भी की।

नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए वाहनों की जांच का अभियान लगातार चलाया जाएगा। इस वाहन जांच अभियान में नगर थाना के इंस्पेक्टर रवि कुमार तथा सीओ सदर विजय कुमार सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!