गोपालगंज

गोपालगंज में नशाखुरानी गिरोह ने मजदूर को नशा खिलाकर लूटा, सदर अस्पताल में भर्ती

गोपालगंज में होली पर्व के नजदीक आते ही नशाखुरानी गिरोह का आतंक फिर बढ़ गया है। यहाँ नशे की हालत में घर वापस लौट रहे यात्रिओ को निशाना बनाया जा रहा है और उनके पास रखे हजारो रूपये नगदी, महंगे मोबाइल फोन और कीमती समान की लूट कर ली जा रही है। ताजा मामला सासामुसा रेलवे स्टेशन का है। जहा बेहोशी की हालत में 30 वर्षीया व्यक्ति को बरामद किया गया। जिसे स्थानीय यात्रिओं की मदद से गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान फुलवरिया के रघुनन्दनपुर निवासी श्रीराम साह के रूप में हुई है। वह पटना में रहकर मजदूरी करता है। मजदूरी के बाद अपने पैसे बचाकर वह ट्रेन से घर वापस लौट रहा था। लेकिन उसे चाय में बेहोशी की दवा मिलाकर उसके पास रखे 10 हजार रूपये नगद , मोबाइल फोन और कीमती सामान , बर्तन सभी लूट कर अपराधी फरार हो गये।

पीड़ित के परिजनों के मुताबिक उन्हें सुचना मिली की उनका भाई सदर अस्पताल में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। तब वे यहाँ पहुचे है। गोपालगंज सासामुसा स्टेशन पर नशाखुरानी गिरोह का तीन दिनों में यह दूसरा मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!