गोपालगंज

गोपालगंज के डॉ ओपी तिवारी बने नीमा के प्रदेश अध्यक्ष, डॉ सरिता का केंद्रीय समिति के लिए हुआ मनाेनयन

गोपालगंज में बुधवार को नीमा का चुनाव माननीय विधायक समीर अहमद के खैरवा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर चुनाव पर्यवेक्षक डॉक्टर संजय तिवारी के देखरेख में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता डॉक्टर शमीम अहमद एवं मंच का संचालन डॉ एम कुमार अख्तर के द्वारा किया गया।

इस चुनाव में सर्वसम्मति से विधायक डॉक्टर शमीम अहमद व डॉक्टर अब्दुल शबीर एवं विधायक डॉ राजेश कुमार को संरक्षक बनाया गया। नीमा के 2018-20 सत्र के लिए सर्वसमिति से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर गोपालगंज के डॉक्टर ओपी तिवारी, सचिव पद पर मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर एमएस मिन्तूल्लाह, डॉ खबीर साहब एवं डॉक्टर के के शुक्ला को उपाध्यक्ष, मोहम्मद नौशाद एवं अनिल कुमार को प्रवक्ता, डॉ अफताब आलम एवं डॉ एकराम व डॉ रजनीश को उपसचिव एवं संयुक्त सचिव के लिए डॉक्टर निशांत महजबी, चिराग अली, लक्ष्मण कुमार एवं संगठन महामंत्री के लिए डॉ अरुण कुमार सिंह, तनवीर हसन, दीपक कुमार एवं केंद्रीय समिति के लिए डॉ सरिता कुमारी, राकेश मिश्रा, उमाशंकर प्रसाद पांडेय को मनोनीत किया गया। इस चुनाव में नीमा सीवान, गोपालगंज, साहेबगंज, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, बेतिया, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी समेत अलग-अलग ब्रांचों के ढाई सौ से ज्यादा पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।

इस अवसर पर डॉक्टर समीम अहमद एवं डॉक्टर शकील अहमद के द्वारा नीमा के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र, मोमेंटो एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!