गोपालगंज

गोपालगंज में बोलेरो पल्टी, गर्भवती महिला समेत दो घायल, मौके पर बच्चा का हुआ जन्म

गोपालगंज के माझा में मंगलवार की सुबह करीब 3 बजे बलेरो से इलाज कराने सिवान जा महिला बोलेरो के पलटने से घायल हो गयी। घायल अवस्था मे ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मांझा थाना क्षेत्र के जगरनाथा गांव निवासी मजहर हुसेन की पत्नी शमा परवीन 9 माह से गर्भवती थी। मंगलवार की सुबह करीब 2 बजे तेज दर्द होते ही मजहर हुसेन की माँ लैला खातून दर्द होते ही अपने बहु को दिखाने के लिए सिवान बलेरो से चल दिम इसी बीच जब वह लोग अलापुर पुल के समीप पहुँची तभी बोलेरी चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बोलेरो ने पल्टी मार दी। जिस में बोलेरो सवार बहु और सास घायल हो गयी। वही घायल गर्भवती ने कराहते हुए मौके पर ही बच्चे को जन्म दे दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटना स्थल पर पहुच कर नवजात शिशु और माँ तथा दादी को संभालते हुए घटना की जानकारी मांझागढ़ थाना प्रभारी छोटन कुमार को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुच कर घायलो को इलाज हेतु स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना दर्दनाक था परंतु ईश्वर की महिमा से नवजात शिशु और माँ तथा दादी हल्की चोट के साथ सुरक्षित है। इस घटना से यही सिद्ध हुआ है की जाके राखे सैया मार सके न कोय। जिसपर ईश्वर की छत्र छाया हो उसे कुछ भी नही हो सकता है। इस घटना कि चर्चा पूरे प्रखंड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!