गोपालगंज

गोपालगंज पुलिस ने पेश की अनूठी मिसाल, थाने परिसर में कराया प्रेमी युगल की शादी

गोपालगंज की फुलवरिया पुलिस ने दो प्रेमी जोड़े को मिलाकर जहा अनूठी मिसाल पेश की है। वही थानाध्यक्ष की मौजूदगी में दोनों प्रेमी जोड़ो की धूमधाम से शादी करायी गयी। यह शादी पुरे रीतिरिवाज से फुलवरिया थाना परिसर में हुई। जबकि इस मौके पर थाना के सभी स्टाफ और स्थानीय ग्रामीणों ने वर वधु को आशीर्वाद भी दिया। दोनों प्रेमी जोड़े फुलवरिया के पावर बतरहा गाँव के रहने वाले है।

जानकारी के मुताबिक इस गाँव के 24 वर्षीय बलिंदर यादव और 21 वर्षीय राबड़ी कुमारी का एक दुसरे के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों प्रेमी युगल बीते तीन साल से एक दुसरे के लिए जीने मरने की कसमे खा रहे थे। जब इसकी भनक उनके परिजनों को मिली तो परिजनों ने उनके मिलने और बातचीत करने पर पाबन्दी लगा दी। बाद में दोनों प्रेमी युगल ने गुपचुप तरीके से फुलवरिया थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय से मिलकर एक दुसरे से शादी कराने की अपील की। शादी नहीं होने पर दोनों ने आत्महत्या की धमकी भी दी।

थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल के उम्र का सत्यापन कराया गया। जब यह तय हो गया की दोनों बालिग है और दोनों एकदूसरे के साथ रहने के लिए राजी है। इसके बाद बीती रात थाना परिसर में ही स्थानीय लोगो की मौजूदगी में धूमधाम से शादी कराया गया। शादी का पूरा खर्च थानाध्यक्ष ने खुद अपने जिम्मे लिया और रातभर विधिवत पूजा पाठ के साथ पंडित की मौजूदगी में दोनों युगल ने सात फेरे लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!