गोपालगंज

गोपालगंज में घर लौट रहे व्यक्ति पर लूटेरो ने किया हमला, बचाने गए व्यक्ति पर चाकू से हमला

गोपालगंज में लूटेरो के हौसले बुलंद होते जा रहे है। आए दिन लूट के कई मामले सामने आ रहे है। अपराधियों के बुलंद हौसलों का पता तो सिर्फ इस बात से ही लगाया जा सकता है कि वे दिन हो या रात किसी भी वक्त वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं है। ताज़ा मामला कुचायकोट के जलालपुर बाजार की है जहाँ सोमवार की शाम बाजार कर घर लौट रहे एक व्यक्ति को बदमाशो ने लूट की नियत से घेर लिया। लूट का विरोध करने पर उसपर हमलावरों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया वहीं इस दौरान उसे बचाने गए गांव के एक व्यक्ति पर भी हमलावरों ने चाकू मार दी। दोनों घायलों को कुचायकोट पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत को नाजुक देखकर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया।

घटना के बारे में बताया जाता है की कुचायकोट थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव निवासी अंकित सिंह हमेशा की तरह जलालपुर बाजार से कुछ खरीदारी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लूटेरो ने उन्हें घेर लिया। लूटेरो ने अंकित सिंह से मारपीट कर रुपए छीनने का प्रयास कर रहे थे। लूट का विरोध करने पर उसको चाकू मार कर घायल कर दिया। लूट की घटना पर जब उसी गाँव निवासी अंकित पांडेय की पड़ी तो उन्होंने लूटेरो से अंकित सिंह को बचाने की कोशिश करने लगे। लेकिन अफ़सोस लूटेरो ने अंकित पांडेय पर भी चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों व्यक्ति बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से दोनों घायलों को कुचायकोट पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत को नाजुक देखकर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। मामले में अंकित सिंह के बयान पर हरदो मठिया गांव के अमित सिंह सहित दो अज्ञात लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!