गोपालगंज

गोपालगंज में महिला को मारी गोली, जख्मी हालत में सदर अस्पताल भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज के मीरगंज से घर लौट रही एक महिला को उचकागांव थाने के बलेसरा-बड़वा गांव के समीप मंगलवार को चार बदमाशों ने गोली मार दिया। जिसमे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।आनन-फानन में उसे परिजनों द्वारा सदर अस्पताल पंहुचाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार जख्मी महिला उचकागांव थाने के लुहसी गांव के योगेन्द्र सिंह की पत्नी पवित्रा देवी मीरगंज बाजार से सब्जी लेकर एक रिश्तेदार के साथ घर लौट रही थी। उसी क्रम में बडवा गांव के समीप पहले से घात लगाये बैठे चार बदमाशों ने उसे गोली मर दिया। जिसमे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। इलाज के लिए जख्मी महिला को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

जख्मी महिला पवित्रा देवी ने बताया कि वह मंगलवार की शाम मीरगंज शहर से अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रही थी। वह जैसे ही बलेसरा-बड़वा गांव के समीप पहुंची कि दो बाइक पर सवार चार लोग वहां पहुंचे व पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को लेकर उसके ऊपर गोली चला दी। गोली लगने से वह जख्मी हो गई। महिला ने बताया कि गोली मारने के बाद दो बाइक पर सवार चारों लोग फरार हो गए। उसने यह भी बताया गया गोली मारने आए चार लोगों में वह तीन लोगों को पहचानती है। एक हेलमेट पहने हुए था। इस कारण वह उसे पहचान नहीं सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!