गोपालगंज

गोपालगंज में खेलने के क्रम में छत से गिरा मासूम, स्थिति नाज़ुक, सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर

गोपालगंज में खेल खेल में छत से गिरकर चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। मासूम को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना उचकागांव थानाक्षेत्र के असंदापुर गांव की है। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है की सदर में पीड़ित मासूम इलाज के लिए कई घंटे तक तडपता रहा। लेकिन कोई भी चिकित्सक उसका इलाज करने नहीं आया। जिसकी वजह से मरीज की हालत नाजुक बन गयी है। पीड़ित मासूम का नाम मोहम्मद यासीन है। वह उचकागांव के असंदापुर के रहने वाले मोहम्मद रहमतुल्लाह का पुत्र है।

मोहम्मद रहमतुल्लाह ने बताया कि उनका चार वर्षीय मासूम छत पर खेल रहा था। तभी अचानक वह छत से नीचे फर्श पर गिर गया। जिससे आननफानन में सदर अस्पताल में लाया गया। यहाँ बच्चे को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती तो करा दिया गया। लेकिन उसका इलाज करने के लिए कोई चिकित्सक नहीं आये है। पीड़ित मासूम की हालत नाजुक हो गयी है। लेकिन यहाँ सिर्फ कम्पाउण्डर के सहारे ही अस्पताल में मरीजो का इलाज हो रहा है। पीड़ित ने अस्पताल प्रबंधन पर कुव्यवस्था का आरोप लगाया है। हलाकि बाद में अस्पताल उपाधीक्षक ने मासूम को गोरखपुर के लिय रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!