गोपालगंज

गोपालगंज: खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण लगी आग, सिलेंडर फटने से 6 झुलसे

गोपालगंज में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गई। जिसके बाद सिलेंडर गर्म होकर फट गया। इस हादसा में बच्चा सहित छह लोग झुलसने से जख्मी हो गये। घटना शुक्रवार के शाम में मीरगंज के गोसाई पिपरा गांव की है। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। वही सभी घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल हथुआ पंहुचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार गोसाई पिपरा गांव में रमेश पर्वत के घर की महिलाएं खाना बनाने किचेन में गई। तभी गैस सिलेंडर से पहले ही गैस का रिसाव हुआ था। गैस के स्मेल को वह भांप नहीं पाई और ज्योंही लाईटर जलाया कि तभी सिलेंडर में आग पकड़ लिया। आग पकड़ने के बाद बुझाने गये परिवार के सदस्यों से आग नहीं बुझ सकी और उसी दौरान सिलेंडर गर्म होकर फट गया। जिसमे दो मासूम बच्चें सहित परिवार के कुल छह लोग जख्मी हो गये। जख्मियों में तीन की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। यहाँ सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। अगलगी में बुरी तरह झुलसे लोगो में 60 वर्षीय रमेश पर्बत , 30 वर्षीय कबिता कुमारी, 18 वर्षीय रागनी कुमारी , 03 वर्षीय चुनमुन कुमारी और 02 वर्षीय आदर्श कुमार शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!