गोपालगंज

गोपालगंज: भाजपा नेता के बेटे का मुंबई में सडक दुर्घटना में हुई मौत, पूरा गांव शोक में डूबा

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के उचकागांव के एक 25 वर्षीय युवक की महाराष्ट्र के मुंबई महानगर के ठाणे शहर में एक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना गुरुवार के सुबह की बताई जा रही है। युवक के मौत की सूचना के बाद गांव में कोहराम मच हुआ है।

बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के उचकागांव निवासी भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह का छोटा बेटा संजीव कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह लगभग 3 माह पहले से ही अपने चचेरे भाई के माध्यम से मुंबई के ठाणे शहर में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरों के माध्यम से भवन निर्माण का काम करता था। काम के दौरान ही बीमार पड़ने पर वह वापस अपने घर आया था। वहीं फिर पिछले 10 दिसंबर को ही मुंबई वापस लौटा था। गुरुवार की सुबह वह अपने निर्माणाधीन भवन के पास गया हुआ था। इसी दौरान कंस्ट्रक्शन के एक पानी ढोने वाले टैंकर द्वारा गाड़ी पीछे करने के दौरान उसे बुरी तरीके से धक्का मार दिया गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित मजदूरों द्वारा टैंकर के चालक की जमकर पिटाई की गई। मृतक संजीव कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के मौत की सूचना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद पिता सत्येंद्र सिंह, मां उर्मिला देवी सहित पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। अपने जवान बेटे की मौत की सूचना के बाद परिवार पूरी तरीके से टूट गया है। वही शोक मे डूबा हुआ है।

बता दे की मृतक संजीव के बड़े भाई राजीव सिंह की शादी अगले फरवरी माह में होने वाली थी। बडे भाई की शादी में शामिल होने के लिए वह पहले 25 जनवरी को अपने बड़े भाई के पास दिल्ली आने वाला था। वही पुनः शादी की मार्केटिंग करने के बाद दोनों भाई एक साथ मिलकर 5 फरवरी को अपने घर वापस आते। पूरा घर शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। इसी दौरान छोटे बेटे की मौत की सूचना आने के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद बड़े भाई एवं मुंबई मे रहने वाले उसके कुछ नजदीकी लोग शव लेने के लिए मुंबई रवाना हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!