गोपालगंज

गोपालगंज में 14 सूत्री मांगों को लेकर चौथे दिन भी जारी रहा रसोईयों का हडताल

गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड मुख्यालय पर लगातार चौथे दिन भी अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर संघ के बैनर तले रसोईयां धरने पर अडी रही। इस दौरान अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध रसोईयों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। नारेबाजी कर रही रसोईयां 1250 में दम नहीं 18000 से कम नहीं के नारे लगाते हुए प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रही थी। रसोइयों के प्रदर्शन से प्रखंड मुख्यालय पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रदर्शन मे शामिल बालाहाता मध्य विद्यालय की रसोईयां सुभावती देवी, तुलसिया प्राथमिक विद्यालय की धुरपती देवी, सांखे खास मध्य विद्यालय की लखपातो देवी, विरवट घुरन प्राथमिक विद्यालय की रसोईया निर्मला देवी सहित काफी संख्या में प्रदर्शन कर रही रसोईयों द्वारा रसोईयों के हडताल के बावजूद भी हेडमास्टर द्वारा 100 और 200 रूपए देहाडी पर दूसरी महिलाओं से मध्यान भोजन बनाने पर नाराजगी जताई गई।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि रसोईयों की हडताल को विद्यालयों के हेडमास्टरों द्वारा प्रभावित करने का प्रयास किया गया तो रसोईयां संघ अब विद्यालयों मे घुम घुमकर कर मध्याहन भोजन बाधित करेगी। वहीं दूसरी ओर गुरमा विद्यालय की रसोईया फुलकुमारी देवी का आरोप था कि विद्यालय के रसोइयों द्वारा हडताल पर जाने के बाद विद्यालय के प्रधान शिक्षक द्वारा विद्यालय के बच्चों से मध्यान भोजन बनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शन कर रही रसोईयों द्वारा ऐसे हेडमास्टरों के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!