गोपालगंज

गोपालगंज के दो खिलाड़ियों का गुजरात के 64वी रास्ट्रीय स्कूल खेल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हुआ चयन

गोपालगंज ताइक्वांडो एकेडमी के दो खिलाड़ियों का चयन 64वी अंडर 17 राष्ट्रीय स्कूल खेल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिया हुआ है। यह प्रतियोगिता गुजरात के नाडियाड शहर में 18 जनवरी से 23 जनवरी तक आयोजित होगा। चयनित खिलाडीयों में पहले है बी.बी.सी.स्कूल बरौली के 10वीं के छात्र निहाल सिंह जो एम ताइक्वांडो एकेडमी बरौली में प्रदीप कुमार यादव के द्वारा प्रशिक्षण लेतें है। वहीं दूसरी खिलाडी बिहार विकास विधालय की 9वीं छात्रा लक्ष्मी पाठक है जो कुचायकोट ताईक्वांडो एकेडमी मे जुबैर अहमद के द्वारा प्रशिक्षण लेती है।

गोपालगंज ताइक्वांडो संघ के महासचिव कमल कुमार पटेल ने बताया कला, संस्कृति और युवा विभाग, भारत सरकार के द्वारा 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प हो रहा है जिसमे जिले के दोनो खलाड़ी ट्रेनिंग लेंगे उसके बाद ताईक्वांडो प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम के साथ गुजरात रवाना होंगे।

इस मौके पर गोपालगंज ताइक्वांडो संघ के महासचिव कमल कुमार पटेल, उपसचिव ज़ुबैर अहमद, अध्यक्ष प्रेम सागर यादव, उपाध्यक्ष सोहैल अहमद, कोषाध्यक्ष विधयसागर प्रसाद, प्रशिक्षक विनीत कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार यादव, ने शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!