गोपालगंज

गोपालगंज में बैंक से निकासी करने गए वृद्ध नशा खुरानी गिरोह के हत्थे चढ़े, इलाज के दौरान मौत

गोपालगंज में नशा खुरानी गिरोह के हत्थे चढ़े 55 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गयी। उसे दो दिनों पूर्व थावे पुलिस ने थावे ओवर ब्रिज के समीप से बेहोशी की हालत में बरामद कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान कर ली गयी है। मृतक का नाम रामाधार राम है। वह थावे के पंडित के हरपुर गाँव का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक रामाधार राम सोमवार को दिन में थावे बाजार स्थित बैंक में पैसा निकालने के लिए गया हुआ था। उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। बाद में स्थानीय लोगो ने पुलिस की सुचना दी की एक अज्ञात व्यक्ति थावे ओवर ब्रिज के समीप बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगो की सुचना पर वृद्ध को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थावे थाना के एएसआई शिशु पाल सिंह ने बताया की दो दिनों तक वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी थी। जिसकी आज थावे के रामाधार राम के रूप में पहचान की गयी है। वह थावे के पंडित हरपुर गाँव का रहने वाला था। पीड़ित की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी है। जिसकी सुचना परिजनों को दे दी गयी है। मृतक के शव का पोस्ट मार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौप दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!