गोपालगंज

गोपालगंज में दो बाइक की आमने सामने जबरदस्त भिडंत, एक की मौत, 5 गम्भीर रूप से घायल

गोपालगंज में सडक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। इस भीषण सड़क हादसे में दो महिलाये सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसमे एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना आज बुधवार को थावे के इन्टवा धाम के समीप हुई है। यह दुर्घटना दो बाइक की आमने सामने भिडंत में हुई है। जिसमे एक बाइक पर तीन लोग जबकि दुसरे पर दो लोग सवार थे। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 30 साल है।

बताया जाता है कि गोपालगंज की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग मीरगंज की तरफ जा रहे थे। जबकि मीरगंज की तरफ से एक बाइक पर दो लोग सवार होकर थावे की तरफ आ रहे थे। दो बाइक की रफ़्तार बहुत तेज थी। दोनों बाइक जैसे ही इन्टवा धाम के आगे लछवार मोड़ के समीप पहुची तभी दोनों बाइक की आमने सामने भिडंत हो गयी। यह ठोकर इतनी जबरदस्त थी की सभी बाइक सवार फुटबॉल की उड़ गए और बिच सडक पर बिखर गए। इस दुर्घटना में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि चार लोग जिसमे दो महिलाये शामिल है गंभीर रूप से घायल हो गए।

सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है की जब सभी घायल और मृतक सडक पर बिखरे हुए थे। तब किसी ने भी उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराने के लिए मदद के लिए सामने नहीं आये। बल्कि लोग मोबाइल से सेल्फी और वीडियो बनाने में मशगुल हो गए। बाद में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की जीप से सभी घायलों और एक मृतक को सदर अस्पताल में भेजा गया। जिसमे घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिस युवक की हालत गंभीर बनी हुई है उसका नाम ओमप्रकाश तिवारी है। वह फुलवरिया का रहने वाला है। घटना के बाद अस्पताल में हर तरफ चीखपुकार मच गया। बहरहाल चिकित्सको की टीम घायलों का इलाज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!