गोपालगंज

गोपालगंज के इंजिनियर की मुंबई में सडक दुर्घटना में हुई मौत, गांव का माहौल हुआ गमगीन

गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के सड़ार गांव निवासी एक इंजीनियर की मुंबई में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह कम्पनी से काम कर कमरे पर लौट रहा था। घटना की खबर सुनते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव का माहौल ही गमगीन हो गया। माँ और किसान पिता के आंखो के तो आंसू सूखने के नाम नहीं ले रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार बरौली थाना क्षेत्र के सड़ार गांव निवासी सुनील सिंह का सबसे बड़ा पुत्र अमित कुमार लगभग एक वर्ष पूर्व मुंबई के एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्रयत था। वह सोमवार की शाम अपनी कम्पनी से काम कर अपने कमरे पर लौट रहा था। तभी वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई। उसके मौत की खबर उसके पैतृक गांव पंहुचते ही कोहराम मच गया। सड़ार गांव के कर्मठ किसान सुनील सिंह के तीन बेटो में अमित सबसे बड़ा था। वह 24 वर्ष की उम्र में पढाई पूरा कर विगत एक वर्ष से मुंबई के एक मल्टीनेशनल कम्पनी में काम कर रहा था। जबकि उसके दो छोटे भाई अभी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मृतक अमित कुमार परिवार की आर्थिक कमजोरियों के चलते ही बहुत बेहतर नहीं कर पाया था। लेकिन वह नौकरी ज्वाइन करने के बाद अपनी आमदनी से दोनों भाईयों को बेहतर शिक्षा देने की ठान ली थी। लेकिन उसके मौत उसके और उसके पिता के इस सपने को चकनाचूर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!