गोपालगंज

गोपालगंज: विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेसियों में खुशी की लहर, मनाया जश्न

गोपालगंज जिले में कांग्रेसियों ने तीन राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

मंगलवार को बिहार कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिंह ने बताया कि भाजपा ने पिछले चुनावों में जो भी चुनावी वादा किया था, उसमे से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। जबकि कांग्रेस जो कहती है वह करती है। यही कारण है की इसबार चुनाव में तीन राज्यों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि आने वाला भविष्य कांग्रेस का है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों का करारा जवाब दिया है। जनता ने भाजपा की झूठ और जुमले की राजनीति पर वोट से चोट दी है। कहा कि अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार ही बनेगी।

ज्ञात हो कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की इस जीत के जश्न से शहर के मौनिया चौक पर घंटो आतिशबाजी का दौर चलता रहा। जिसकी वजह से इस चौक पर काफी देर तक वाहनों की आवाजाही बन्द हो गया था। जिसकी वजह से लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!