गोपालगंज

गोपालगंज रेलवे स्टेशन परिसर से संदिग्ध स्थिति में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, फैली सनसनी

गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर उस वक़्त सनसनी फ़ैल गयी जब स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे लावारिस अवस्था में देखा एक वृद्ध की लाश को देखा। लाश मिलने की सुचना पुरे इलाके में आग की तरह फ़ैल गयी। वृद्ध का लाश देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी। स्थानीय लोगों ने लाश मिलने की जानकारी तुरंत स्टेशन मास्टर किया। स्टेशन मास्टर ने भी बिना किसी देरी के लाश मिलने की जानकारी थावे जीआरपी को दी।

मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज रेलवे स्टेशन परिसर में एक 70 वर्षीय वृद्ध का लाश लावारिस हालत में पड़ा हुआ था। स्थानीय ग्रामीणों की नज़र जब लाश पर पड़ी तब उन लोगों ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दिया। सुचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने तुरंत इसकी जानकारी थावे जीआरपी को दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर जीआरपी पुलिस पहुँच शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। लाश के पास से कोई भी पहचान पत्र नही मिलने के कारण इसकी पहचान नहीं हो पाई है। लाश की शिनाख्त के लिए कोशिश की जा रही है। लाश के पहचान नही होने के कारण परिजनों की तलाश में जीआरपी थाना में 3 दिन तक रखा जाएगा। ताकि मृतक को उनके परिवार वालो को सोपा जा सके और उनका अंतिम संस्कार उनके परिजनों द्वरा किया जा सके।  लाश को देखने से किसी भिखारी का प्रतीत हो रहा है। मौत के कारणों का भी अभी पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!