गोपालगंज

गोपालगंज में खेत में शौच करने गयी किशोरी के साथ हथियार का भय दिखा कर हुआ दुष्कर्म

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव में एक युवक ने अपने दो साथियो के सहयोग से पिस्टल की नोक पर शौच के लिए गयी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के साथ गयी 10 वर्षीय बच्ची के शोर मचाने पर ग्रामीणों को एकत्रित होते देख युवक अपने सहयोगी दोस्तों के साथ फरार हो गया। घटना की सुचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने पीड़ित के ब्यान के आधार पर तीन युवकों के विरूद्ध पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव के एक 16 वर्षीय किशोरी के पड़ोसी में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस आयोजित कार्यक्रम में पडोसी की कई रिश्तेदार एवं जानने वाले शामिल होने आए हुए थे। इसी क्रम में किशोरी अपने घर से एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ पास खेतों में शौच के लिए गयी। इसी दौरान कार्यक्रम में शामिल होने आये तीन युवक किशोरी का पीछा करने लगे एवं सुनसान जगह देख कर उसे पकड़ लिया। किशोरी शोर न मचा सके इसके लिए उसे पिस्टल की नोक पर युवक ने उसकी आबरू लूट ली। जबकि, उसके दो साथी आस पास के गतिविधि पर नजर रखे हुए थे। किशोरी के साथ गयी 10 वर्षीय बच्ची वहां से भाग कर गांव पहुंची और लोगों को इसकी सूचना दी। ग्रामीण जब तक घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक तीनों युवक वहां से फरार हो चुके थे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दिया। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने किशोरी के ब्यान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉस्को एक्ट के तहत शेख शोहराब, शेख अफ्तार और शेख गुरूल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!