गोपालगंज

गोपालगंज में दो पक्षों में हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, एक एएसआई घायल

गोपालगंज के मांझा थाना के कोईनी जनटोली गांव में दो पक्षों में हुए विवाद को बचाने गई पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। जिसमें एक एएसआई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी एएसआई अनिल सिंह बताए गए हैं। इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मांझा थाना क्षेत्र के कोईनी गांव में जब्बार मियां और अरमान अहमद के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम में सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा कर मामले को शांत कराने का जैसे ही प्रयास किया, तभी एक पक्ष ने पुलिस पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। जिसमें एएसआई अनिल कुमार सिंह का सर फट गया। हमला करनेवाले लोगों की संख्या अधिक थी, इसलिए घायल होने के बाद पुलिस इलाज के लिए लौट आयी।

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी, जिसपर हमला हुआ है। किसने हमला किया है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, दोनों पक्षों में हुई मारपीट के दौरान भी दो लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। आरोपित सभी घर छोड़कर फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!