गोपालगंज

गोपालगंज में असामाजिक तत्वों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त

गोपालगंज के कटेया में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। मूर्ति को तोड़कर कटेया प्रखंड कार्याल परिसर में फेंक दिया गया।

कांग्रस सेवा दल के प्रदेश संगठक प्रेमनाथ राय शर्मा ने बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति को तोड़ना निंदनीय हरकत है। उन्होंने कहा कि मूर्ति को तोड़ने वालों का पता लगाकर अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करती है तो पार्टी धरना, प्रदर्शन व भूख हड़ताल करेगी।

उन्होंने सरकार से दोबारा मूर्ति को स्थापित करने की मांग भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!