गोपालगंज

गोपालगंज में पत्नी की दवा लाने जा रहे पति की बाइक से ठोकर लगने से हुई मौत, घर में मचा कोहराम

गोपालगंज के सिधवलिया में घर से पत्नी की दवा लाने जा रहे एक युवक की मौत बाइक से धक्का लग जाने के कारण हो गई। घटना राष्ट्रीय उच्च पथ 28 के रामपुर मधुबनी गांव के समीप की है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक इसी थाना के बलरा गांव निवासी ललन तिवारी बताया जाता है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है कि ललन तिवारी अपनी पत्नी का दवा तथा बाढ़ सहायता राशि का खाता जांच करवाने के लिए बरौली जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही बाइक रामपुर मधुबनी गांव के पास पहुंची की कि पीछे से जा रही एक दूसरी बाइक ने धक्का मार दिया। जिसे ललन तिवारी गंभीर रूप से घायल हो  घटना स्थल पर बेहोश हो गए। सड़क पर बेहोश पड़े  घायल ललन तिवारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ललन तिवारी को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया। गोरखपुर में इलाज के लिए पहुंचने के बाद ललन तिवारी की मौत हो गई। मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के द्वारा शव को घर लाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही घर के साथ आसपास के लोग दौड़े दौड़े सदर अस्पताल पहुंच गये। वही मौत के खबर के बाद घर में चीख-पुकार मच गयी है। मृतक ललन तिवारी को वैसे दो पुत्र हैं। बड़ा राजू तिवारी और छोटा पप्पू तिवारी है। इसके अलावा एक बेटी भी है। जिसका नाम सीमा  है। तीनों बेटे बेटियों की शादी कर ललन तिवारी  पारिवारिक जवाबदेही से मुक्त हो चुके थे। लेकिन घर पर घटना की सूचना मिलते ही पत्नी सुशीला देवी का रो रो कर बुरा हाल है। घर में कोई  पुरुष सदस्य नहीं है। केवल मृतक की पत्नी ही है दोनों बेटे प्रदेश में नौकरी करते है। मृतक सेंट्रल पब्लिक स्कूल धनबाद में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। जो कुछ ही दिनों पहले गांव आए थे। घटना के बाद से शव घर पर बेटे के इंतजार में रखा हुआ है।

उलेखनीय है कि बाइक में धक्के मारने वाले ने ही ललन तिवारी को अस्पताल भेजा था। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में शामिल दोनों बाईको को जपत कर लिया गया है। फर्द बयान आने के बाद क़ानूनी करवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!