बिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नेता की मौत पर गुस्साए लोगों ने ट्रेन को रोका !

बिहार में BJP के उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या के विरोध में BJP के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। आरा में BJP कार्यकर्ताओ ने आरा स्टेशन पर ट्रेन को भी रोका है।

प्रदर्शन कर रहे BJP के कार्यकर्ताओं ने 13201-13202 राजेंद्र नगर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को रोका और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिहार के आरा जिले के सोनवर्षा में शुक्रवार देर शाम बिहार BJPके उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अत्याधुनिक हथियारों से लैस अपराधियों ने ओझा को सरेराह गोली मार दी थी।

इस हमले विशेश्वर ओझा के साथ मौजूद 2 और लोगों को अपराधियों ने गोली मार दी। ओझा के समर्थकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

2015 में विशेश्वर ओझा ने शाहपुर विधानसभा सीट से BJP के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था हालांकि वो चुनाव हार गए थे। BJP नेता विशेश्वर ओझा पर कई आपराधिक मामले भी चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!