देश

पुलिसकर्मी की पत्नी के साथ ICU में रेप, 2 घंटे पहले ही हुआ था सिजेरियन

हरियाणा के झज्जर जिले में प्राइवेट हॉस्प‍िटल में एक पुलिसकर्मी की पत्नी के साथ रेप हुआ। लगभग दो घंटे पहले ही इस महिला ने अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म दिया था। एक प्रमुख दैनिक अखवार की खबर के मुताबिक, इस केस की जांच पड़ताल टीम के प्रमुख डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया, ‘पीड़िता का रात एक बजे सिजेरियन हुआ था और उसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।

रात को लगभग 3.20 डॉक्टर की ड्रेस पहने एक शख्स आईसीयू में आया। महिला को कुछ गड़बड़ लगी और उसने विरोध किया जिसके बाद शख्स वहां से चला गया। दूसरे हॉस्पिटल भी में महिला के कमरे में घुसा।

इस केस की इनवेस्टिगेटिंग टीम के प्रमुख डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया, ‘पीड़िता का रात एक बजे सिजेरियन हुआ था और उसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। रात को लगभग 3.20 डॉक्टर की ड्रेस पहने एक शख्स आईसीयू में आया।

कुछ देर बाद ही वह दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल में एक महिला के कमरे में घुस गया और डॉक्टर होने का नाटक किया। लेकिन जैसे ही वह महिला को गलत तरीके से छूने लगा वह चिल्ला पड़ी। इससे पहले कि कोई उसे पकड़ पाता, वह भाग गया।’

हॉस्प‍िटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी को देखा गया है। लेकिन उसने अपना चेहरा ढका हुआ था इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!