गोपालगंज के कटेया में छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने युवती पर चाकू से किया हमला
गोपालगंज जिला के कटेया थाना क्षेत्र के नेहरूवा कला गांव में छेड़खानी करने का विरोध करने पर एक युवती को चाकू से गोद दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को परिजनों द्वारा आनन-फानन में कटेया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां घायल युवती का उपचार कराया जा रहा है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक कटेया थाना क्षेत्र के नेहरूवा कला गांव निवासी श्री राम भगत के 20 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी नवरात्रि के पहले दिन बुधवार की शाम मंदिर से अपनी सहेलियों के साथ दीप जला कर घर जा रही थी। तभी रास्ते में उसी गांव के फुल सागर गिरी के पुत्र संदीप गिरी नामक मनचले ने उसे रोक कर छेड़खानी करने लगा। कहने लगा कि जो मैं कहूंगा वह करो गी कि नहीं। मनचले कि इस बात से युवती ने इंकार किया तो उसे चाकू से गोद दिया। मनचले की इस हमला को देख कर उसकी बाकी सहेलियां भाग खड़ी हुई तथा घर जाकर युवती के परिजनों से इसकी जानकारी दी। तब जाकर परिजनों ने उसे इलाज के लिए कटेया रेफरल अस्पताल लाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
No good police station k adhikari ish pe jordar exon le
Ye Saale Bihari Kabhi nhi sudhrenge