गोपालगंज

गोपालगंज में बिना ऑथरिटी के चलाए जा रहे पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों को किया गया सील

गोपालगंज जिला के कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय के आधा दर्जन अवैध रुप से संचालित पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउन्ड केंद्रों को उच्च न्यायालय के आदेश पर सील कर दिया गया। इस दौरान कई जगह केन्द्र संचालकों के विरोध का सामना पदाधिकारियों को करना पडा। कुचायकोट सीओ चौधरी राम तथा कुचायकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाॅ. रामलखन प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम ने कुचायकोट और सासामुसा बाजार में अवैध रुप से संचालित पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउन्ड केंद्रों के सील करने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान कुछ केंद्रों के संचालकों ने यह कह कर विरोध शुरु कर दिया कि अवैध केंद्रों की सूची बनाने में स्वास्थ्य विभाग ने मनमानी की है। जिसके चलते कुछ गिने चुने केंद्रों को ही निशाना बनाया जा रहा है। इसका कडे शब्दों में पैथोलॉजी चलाने वाले कुछ लोगों ने विरोध किया। हलांकि पदाधिकारियों के समझाने  बुझाने के बाद केंद्रों को सील किया जा सका।

विदित हो उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है कि प्रदेश में संचालित सभी अवैध पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउन्ड केंद्रों को सुचीबद्ध कर उन्हें सील किया जाय। इसी के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को कुचायकोट में बिना ऑथरिटी के चलाए जा रहे पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउन्ड केंद्रों को सील कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!