गोपालगंज

गोपालगंज के विजयीपुर में खेत में काम करने के क्रम में सर्प दंश से महिला की हुई मौत

गोपालगंज जिला के विजयीपुर थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में शकरकंद के खेत में सोहनी कर खर पतवार निकाल रही एक महिला को सांप ने डंस लिया। इस समय बारिश शुरू हो गई। बारिश रुकने के बाद परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां से महिला को देवरिया रेफर कर दिया गया। देवरिया में इलाज कराने की जगह परिजन महिला की झाड़ फूंक कराने लगे। इस दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन ने शुक्रवार की दोपहर महिला का दाह संस्कार कर दिया।

बताया जाता है कि चौमुखा गांव निवासी गोविन्द सहनी की पत्नी दुलारी देवी गुरुवार को शकरकंद के खेत में सोहनी कर खर पतवार निकाल रही थीं। इस दौरान बारिश शुरू हो गया। बारिश शुरू होने पर महिला घास फूस उठाने लगी। तभी एक सांप ने उन्हें डंस लिया। सांप के डंसने के बाद भी महिला बारिश से बचने के लिए खेत के पास एक झोपड़ी में छिप गई। करीब दो घंटे तक बारिश होती रही। इस दौरान सांप का जहर फैल जाने से महिला का शरीर नीला पड़ गया। बाद में जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन महिला को अस्पताल ले गए। लेकिन उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन महिला को देवरिया ले गए। लेकिन इलाज कराने की जगह झाड़ फूंक कराने लगे। इस दौरान शुक्रवार की दोपहर महिला की मौत हो गई। मृत महिला की चार बेटियां तथा दो बेटे हैं। इस परिवार का भरण पोषण मजदूरी कर होता था। महिला भी खेत मजदूर के रूप में काम कर अपने परिवार की जीविका चलाने में हाथ बंटाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!