गोपालगंज

गोपालगंज के कुचायकोट में फसल बीमा का लाभ नहीं मिलने से किसानों का फूटा आक्रोश

गोपालगंज जिला के कुचायकोट प्रखंड के तिवारी मतिहानिया, दुर्गा मतिहानिया, काला मतिहानिया, सिपाया, सलेहपुर पंचायत के बीमित किसानों को 2 वर्षों के बाद भी खरीफ 2016-17 धान का बीमा लाभ नहीं मिलने पर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। किसान सड़क पर उतर आए हैं एवं भटवा सिपाया मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया।

किसानों का कहना था कि हम लोगों ने खरीफ 2016 -17 धान का बीमा कराया था। जिसका प्रीमियम के रूप में बीमा कंपनी के द्वारा हम किसानों से करोड़ों रुपए वसूले गए। हम लोगों की जमीन दियर विजयपुर में है जहां प्रत्येक वर्ष बाढ़ आती है। 2016 में भी भयंकर बाढ़ आई थी। जिससे हम किसानों का फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गया था। जिसकी जांच कृषि विभाग के द्वारा कराया गया। जिसके पश्चात फसल क्षतिपूर्ति के रूप में लाखों रुपए आपदा विभाग के द्वारा बांटा गया और बीमित किसानों को बीमा कंपनी के द्वारा भुगतान करने की बात कह कर की फसल क्षतिपूर्ति आपदा विभाग के द्वारा हम किसानों को नही दी गई। किसानों का कहना था कि बीमा कंपनी के के द्वारा कुचायकोट प्रखंड में फसल क्षति नहीं होने की बात कह कर बीमा के लाभ से बाहर कर दिया गया। किसानों का आरोप था कि बीमा कंपनी के द्वारा बीमा के नाम पर करोड़ों का घोटाला कर किसानों के साथ धोखा किया है। जिसको लेकर आयुक्त सारण के यहां सुनवाई चल रही है।

प्रदर्शन करने वाले किसानों में चंदन तिवारी, दुर्गा तिवारी, विद्या पांडे, बृज किशोर कुशवाहा, उभय चंद, विनय मिश्रा, सुधीर शुक्ला, बृज किशोर तिवारी, राधेश्याम, गुड्डू प्रसाद, रामपाल यादव, कलेक्टर राम, हरिलाल यादव, मनोज साह, राजेश प्रसाद, मदन यादव सहित कई किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!