गोपालगंज

गोपालगंज में पंचदेवरी के दो गावों के चार घरों में चोरों ने मचाया उत्पात, हजारों की संपति चुराई

गोपालगंज जिला के पंचदेवरी प्रखंड में  गुरूवार की रात में चोरो नें दो गांवों के चार घरो को अपना निशाना बनाया। हालांकि दो घरो को चोरों ने पूरी तरह खंगाला। जिसमें बरवां के जवाहर भगत के घर से 20 हजार नगदी सहित 60 हजार रूपए से अधिक के गहने व कपड़े की चोरी कर लिए। चोरी का विरोध करने पर घर की महिला इंदू देवी की चोरों ने पिटाई भी की। घायल अवस्था में इंदू का एक नीजि क्लिनीक में इलाज
कराया जा रहा है। इसी गांव के ब्रम्हदेव भगत के घर को अपना निशाना बनाया पर सफल नहीं हो सके। वहीं गहनी गांव के विनोद मांझी के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। उनके घर से पांच हजार नगदी सहीत 30 हजार रूपए के गहने व कपड़े की चोरी कर ले गए। जबकी इसी गांव के निवासी नारद भगत के घर को चोरो ने अपना निशाना बनाना चाहा तबतक घर के लोग जग गए।

घटना के संबध में बताया जाता है कि बरवां गांव के जवाहिर भग तके घर में चोरो ने पिछे के रास्ते से प्रवेश कर घर में घुस गए। घर के लोग भीषण गर्मी होने के कारण छत पर सोऐ हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरो ने पुरी तरह घर को खंगाल दिया। उसके बाद घर के बगल में ब्रम्हदेव भगत के घर में भी चोरी करने का प्रयास चोरो ने किया तबतक घरवाले जग गए। वहां से चोर भागने में सफल हो गए। इसके बाद चोरो ने गहनी गांव में विनोद मांझी के घरे में घुस कर पुरी तरह से खंगाला। जिसमें घार में रखे पांच हजार रूपए नगदी सहित 30 हजार रूपए के गहने व कपड़े चोरो के हाथ लगे। इतने के बाद भी चोरो ने हार नहीं मानी। इसी गांव के दुसरे छोर में बसे नारद भ्ळागत के घरो को चोरो ने बअपना निशाना बननाना चाहा। घर में चोरो घुसने का प्रयास कर हीं रहे थे कि तबतक घर की महिलाएं जग गयीं। महिलाओं के शोर गुल के बाद चोर भागने में सफल हो गए। इस संबध में थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि घटना के संबध में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। जैसे हीं सुचना मिलेगी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!