गोपालगंज

गोपालगंज में 14 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ मामा ने किया दुष्कर्म, आरोपी मामा फरार

गोपालगंज जिला के उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन तकिया टोला गांव में एक 14 वर्षीय एक नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची महिला थाना पुलिस द्वारा पीड़ित लड़की से पूछताछ के आधार पर जांच पडताल किया जा रहा है। आरोपी लड़की का चचेरा मामा बताया जा रहा है। घटना गुरुवार की देर रात्रि की बताई जा रही है। जब वृंदावन तकिया टोला के पीड़ित लड़की के घर के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे। इसी दौरान घर में आए दिन की तरह आने वाले चचेरे मामा द्वारा पीड़ित लड़की को अपने हवस का शिकार बना दिया गया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की के घर उसके एक चचेरे मामा का आए दिन आना जाना लगा रहता था।इसी दौरान गुरुवार की देर रात घर पर चचेरे मामा द्वारा 14 वर्षीय लड़की को अपने हवस का शिकार बना दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद चचेरा मामा मौके से फरार हो गया। घटना के बाद वृंदावन तकिया टोला में काफी आक्रोश बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में पीड़ित परिवार और उनके संबंधीयों द्वारा मामले को लेकर शुक्रवार के दिन पंचायती का सिलसिला चलाया जा रहा था। जिसकी सूचना स्थानीय थाने को लगी। जिसके बाद सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची महिला थाना पुलिस द्वारा पीड़ित नाबालिग लड़की से पुछताछ की गई। मामले की सच्चाई सामने आने पर पुलिस द्वारा पिडित लडकी के बयान पर वृंदावन हाजी टोला गांव निवासी चचेरा मामा इरफान मियां के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। मामले मे प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी मामा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वैसे समाचार लिखे जाने तक आरोपी मामा की गिरफ्तारी नही हो सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!