गोपालगंज

गोपालगंज में जीविका दीदियों ने थाना का किया घेराव, पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का लगाया आरोप

गोपालगंज जिला के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के शेखपरसा पंचायत की जीविका दीदी के साथ मांझा पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार को लेकर शनिवार की सुबह सैकड़ो जीविका दीदियों ने मांझागढ़ थाना पहुंचकर थाना का घेराव किया व पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया।

उल्लेखनीय है की शेखपरसा पंचायत की जीविका दीदी बसंती देवी मांझागढ़ थाना में शुक्रवार को जमीनी विवाद से सम्बंधित फरियाद लेकर के आई थी। लेकिन सबइंस्पेक्टर नित्यानन्द कुमार ने शनिवार को आने की बात कहकर उसे घर भेजने लगे। महिला ने पुलिस से जल्द मामले की जाँच करने की मांग कर रही थी। इसी बात को लेकर सबइंस्पेक्टर व महिला के बिच बहस होने लगी। लेकिन पुलिस ने शनिवार को आने की बात कहकर उसे घर भेज दिया। शनिवार को महिला ने सैकड़ो जीविका दीदियों ने थाना पर पहुंचकर घेराव कर लिया। सभी महिला पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा रही थी।

महिला का आरोप था की शुक्रवार के दिन जब वह अपनी शिकायत लेकर के आई थी तो सबइंस्पेक्टर ने उसे बुरी तरह डांटकर भगा दिया था। जबकि उसके यहाँ मारपीट की सम्भावना थी इसी को लेकर महिलाओं ने मांझागढ़ थाने का घेराव किया था।

वही मामले पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि वो फिलहाल अभी छुट्टी पर है। उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि छुट्टी से लौटते ही मामले की जानकारी लेकर इसकी पूरी तरह से जाँच कराऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!