गोपालगंज

गोपालगंज में चोरों ने आंगनबाड़ी सेविका के घर को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए

गोपालगंज जिला के मांझा थाना क्षेत्र के कोइनी नया टोला गांव में गुरुवार की रात सेविका माया देवी के घर में घुस कर चोरों ने 30 हजार रुपया नगद सहित करीब एक लाख रुपये की संपत्ति चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह नींद खुलने पर इस चोरी की जानकारी होने पर सेविका ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सेविका के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि कोइनी नया टोला गांव निवासी अखिलेश्वर राम की पत्नी माया देवी आंगनबाड़ी सेविका के पद पर तैनात हैं। गुरुवार की रात गांव में स्वच्छता अभियान को लेकर लगाए गए रात्रि चौपाल से लौटने के बाद सेविका तथा उनके परिवार के सदस्य अपने घर में सो गए। इस बीच देर रात पाइप के सहारे चोर उनके घर में घुस गए तथा 30 हजार रुपया नगद , जेवर सहित करीब एक लाख रुपये कीमत के सामान चुरा कर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह नींद खुलने पर सेविका तथा इनके परिवार के सदस्यों को इस में बिखरे पड़े सामान को देखकर इस चोरी की जानकारी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!