गोपालगंज

गोपालगंज : विदेश से कमा कर लौट रहे भाजपा नेता का भाई हुआ लापता, परिजनों में मचा कोहराम

गोपालगंज जिला के माझा थाना क्षेत्र फुलवरिया गांव के निवासी भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष संतोष दुबे के भाई उपेंद्र दुबे विदेश से कमाकर घर आ रहे थे। 5 अगस्त को लखनऊ हवाई अड्डा पर उतरे, वहां से एक्सप्रेस ट्रेन से सिवान आ रहे थे। इसी बीच करीब 8 बजे रात्रि में परिजनों से बात हुई 10 बजे तक सिवान पहुंच जाएंगे। लेकिन 8 बजे के बाद फिर परिजनों से बात नहीं हुई नहीं और वह घर नही पहुंचे। 2 दिनों से परिजन उनकी लगतार खोजबीन करते-करते परेशान है।

भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संतोष दुबे ने संभावना जताई है कि नशाखुरानी गिरोह द्वारा नशा खिलाकर सामान लूटकर चले गए तथा वह नशे की हालत में कहीं दूर पहुंच गए हैं या अपराधियों के द्वारा हो सकता है कि सामान लूटकर हत्या कर दी गई हो। इस बात से चिंतित उपेंद्र दुबे की पत्नी पूनम देवी तथा पुत्री खुशी कुमारी, निशा कुमारी, आरव कुमार सहित पांच पुत्र पुत्री एवं पत्नी की रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!