गोपालगंज

गोपालगंज में स्कूल वाहन से बाइक को मारी टक्कर, स्कूल वाहन पलटी, बाइक सवार दो घायल

गोपालगंज जिला के नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा पुल के समीप एक अनियंत्रित स्कूल वाहन ने बाइक सवार दो युवको को ठोकर मार दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये। वही अनियंत्रित स्कूल वाहन मौके पर पलट गई जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। स्थानीय लोगो ने बाइक सवार दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार फुलवरिया थाना क्षेत्र के पाण्डेय परसा गांव निवासी अब्दुल अहमद और सफीउल्लाह अपने घर से शहर के तरफ आ रहे थे। तभी वंशी बतरहा में स्थित ग्लेक्सी चिल्ड्रेन एकडमी की महिंद्रा मैक्सिमो गाड़ी शहर से वंशी बतरहा की तरफ लौट रहा था। उसी क्रम में वह अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवको से टकरा गई। जिसमे दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। वही पुलिस ने गाड़ी के साथ चालक को भी ने हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!