गोपालगंज

गोपालगंज के विश्वंभरपुर में सिलेंडर फटने से पांच बुरी तरह झुलसे, दो घर जलकर हुआ राख

गोपालगंज जिला के विश्वंभरपुर थाने के सल्लेहपुर गांव में बुधवार की सुबह सिलेंडर फटने से पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि सल्लेपुर गांव निवासी पहवारी सहनी के घर में बुधवार की सुबह खाना बनाया जा रहा था। इस दौरान रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई। परिवार के सदस्यों के शोर मचाने पर आसपास के घरों के लोग मौके पर पहुंच कर आग बुझाने लगे। इस दौरान कुछ लोग आग से बचाने के लिए घर से सामान बाहर निकालने लगे। तभी अचानक रसोई गैस का सिलेंडर फट गया। जिसकी चपेट में आने से पड़ोसी रामाश्रय सिंह, सुरेश सहनी, शिवजी सहित पांच लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। झुलसे लोगों में एक की हालत नाजुक बताई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!