देश

बेहोश कर तांत्रिक ने किया लड़की के साथ दुष्कर्म

दिल्ली के आनंद पर्वत थानान्तर्गत क्षेत्र में एक तांत्रिक द्वारा महिला से रेप का संगीन मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर तांत्रिक को धर दबोचा है जो तंत्र-मंत्र के जरिये पारिवारिक समस्याएं दूर करने का झांसा देकर एक महिला को बेहोश किए जाने के बाद  उसके साथ दुष्कर्म किया था।

आरोप है कि शातिर तांत्रिक ने महिला से करीब 35 हजार रुपये भी ठग लिए थे। पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी को धर दबोचा गया है। दबोचे गए आरोपी की पहचान संजय कुमार के तौर पर की गई।

पुलिस उपायुक्त परमादित्य के मुताबिक पांच फरवरी की रात को एक महिला ने आनंद पर्वत पुलिस को बताया था कि उसके पति से रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे। इसमें सुधार के लिए वह अपने एक परिचित के माध्यम से अंबेडकर नगर के रहने वाले तांत्रिक संजय कुमार से मिली।

संजय ने उसे बताया कि उसके घर पर बुरी आत्मा का साया है। इसे दूर करने के लिए हवन करना होगा इस हवन के बहाने उसने महिला से 35 हजार रुपये ले लिए। महिला ने आरोप लगाया कि हवन के जरिये बुरी आत्मा को दूर करने के लिए तांत्रिक उसके घर आया था। जहां उसने हवन के लिए किए गए धुंए में कोई ऐसा केमिकल डाल दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।

और जब कुछ देर बाद उसे होश आया तो पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया है। उसने इस बारे में पुलिस को बताया, जिसके बाद इस बाबत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत की बाद गहन जांच कार्रवाई में आरोपी को छह जनवरी को पुलिस ने छापा मारकर अंबेडकर नगर से धर दबोचा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!