गोपालगंज

गोपालगंज के 8 प्रखंडों में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ पंचायत उपचुनाव, बनाये गए थे 30 मतदान केंद्र

गोपालगंज में कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में सरपंच पद के लिए एक, पंचायत समिति सदस्य के एक तथा ग्राम पंचायत के नौ सदस्य के पदों के लिए वोट डाले गये। पंचायतों में रिक्त पड़े कुल 11 पदों पड़े के लिए रविवार को 14 हजार 52 मतदाताओं ने आने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 7 हजार 282 पुरूष और 6 हजार 734 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी 30 मतदान केन्द्र के मतदान कर्मियों ने सुबह सात बजे से ही मतदान कार्य में लग गये। प्रशासनिक स्तर पर सभी 11 पदों के लिए कुल तीस बूथ बनाए थे। जिनके सुरक्षा को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनात किया था।

जिला उप निवार्चन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने बताया शांति पूर्ण मतदान शाम पांच बजे संपन्न हो गया। उन्होंने बताया 55.6 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया की कटेया में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1, भोरे में पंचायत समिति सदस्य के लिए 7, उचकागांव में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1, हथुआ में सरपंच सिंगहा पंचायत के लिए 14, हथुआ में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1, कुचायकोट में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1, गोपालगंज में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1, मांझा में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 3, सिधवलिया में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1 यानी
कुल 30 मतदान केन्द्र के मतदान हुई है।

कटेया प्रखंड के बेलही खास पंचायत में वार्ड सदस्य के रिक्त पड़े एक पद के लिये रविवार को पंचायत उपचुनाव के तहत सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया। जहां शत प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस पद के लिये दो प्रत्याशी क्रमशः पतरु सिंह एवं प्रियंका देवी चुनाव मैदान में थे। प्रखंड के बेलही खास वार्ड संख्या 14 में 650 मतदाताओं में 337 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमे से पतरु सिंह को 161 एवं प्रियंका देवी को 176 मत मिलें। प्रियंका देवी को विजयी घोषित किया गया।

उचकागांव प्रखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हो गया। साखे खास के मथौली वार्ड में 744 मतदाताओं में से 415 मतदाताओं ने अपने मतदाधिकारी का प्रयोग किया। जिसमें मंजू देवी को 168, रजन्ति देवी 105, सभा देवी 15 और सुगन्ति देवी 127 मत मिलें। मंजू देवी को विजयी घोषित किया गया।

माझा प्रखंड के बगरा पंचायत में वार्ड सदस्य पद हेतु चुनाव कराया गया जिसमें 2 उम्मीदवार मैदान में थे, विद्यानती देवी एव सुभाष बैठा। कुल मतदाता से 687 जिसमें 268 मत पडे। जिसमें विद्यानती को 77 वोट मिले, सुभाष बैठा को 191 वोट मिला। सुभाष बैठा ने अपने प्रतिद्वंद्वी विद्यानती देवी को 41 मतों से पराजित किया। वहीं सिपाहा खास में कुल 315 मतदाता थे। मैदान में कुल दो प्रत्याशी थे उपेंद्र प्रसाद एवं राजेश प्रसाद। जिसमें उपेंद्र को मिला 113 मत वहीं राजेश को मिला 71 मत। 43 मत से उपेंद्र प्रसाद विजई हुए। भैसही में चुनाव मैदान में 2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, शैलेंद्र को मिला 84 वोट एकाशी बिन को 92 मत मिला। एकादशी बिन को 8 मतों से विजई घोषित किया गय। विजई तीनों प्रत्याशी को प्रखंड विकास पदाधिकारी वेद प्रकाश ने सर्टिफिकेट देते हुए शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!