गोपालगंज

गोपालगंज के युवक का उसी के साथी ने पैसे के लेनदेन को लेकर गुजरात के सूरत में किया हत्या

गोपालगंज जिला के बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव निवासी 22 वर्षीय ब्रजेश प्रसाद की गुजरात के सूरत शहर में स्थित एक साड़ी फैक्ट्री में काम करता था जहाँ उसकी शनिवार की रात्रि हत्या कर दी गई। हत्या की खबर उसके गांव पहुंचने के बाद घंटों चीख पुकार मची रही।

बताया जाता है की बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव के सुदीश प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र ब्रजेश प्रसाद की करीब दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। शादी के बाद वह नौकरी के लिए वह गुजरात के सूरत चला गया। बताया जाता है कि ब्रजेश का सूरत में ही गांव के नीतेश कुमार से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी पीटकर हत्या कर दी गई। मृत युवक के परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि नीतेश उन्हीं के गांव के अमरनाथ का पुत्र है। जो ब्रजेश के साथ उसी के कमरे में सूरत में रहता था। जिससे पैसों को लेकर उसका विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर ब्रजेश की हत्या की गई। रविवार को घटना की सूचना आने के बाद घर में घंटों चीख पुकार मची रही। परिवार के लोगों ने इस घटना को लेकर बरौली थाने में भी लिखित सूचना दर्ज कराई है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग उसके शव को लाने के लिए सूरत रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!