गोपालगंज

गोपालगंज में शौच के लिए गई महिला नदी में डुबी, एनडीआरएफ की टीम कर रही तलाश

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के टंडसपुर गांव की महिला शौच के लिए गंडक नदी के किनारे गई थी। इसी क्रम में असंतुलित होने के कारण वह गंडक नदी में डूब गई। जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच गायब महिला की खोजबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय टंडसपुर गांव के मनोज राय की पत्नी उमा देवी शौच करने के लिए गंडक नदी किनारे गइ थी। इसी क्रम में गंडक नदी में डूब गई तथा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण महिला लापता हो गई। गांव के मछुआरों के द्वारा खोजने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ भी अता पता नहीं चल सका।

घटना की सूचना महम्मदपुर थाना अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह को दी गई जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम को लेकर खोजबीन जारी है। घंटों एनडीआरएफ टीम द्वारा मशक्कत करने के बाद भी महिला का कुछ पता नहीं चल सका है। बारिश होने की वजह से भी महिला को ढूंढने में हो रही परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!